राशिफल 6 मार्च 2019

मेष:

समाज में लोगों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। धन लाभ होने की संभावना है।
वृषभ:

नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन:

प्रतिकूल संयोग के बनने से आपके कार्य में विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव होगा। पेट के रोग सताएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का शिकार होना पड़ सकता है। महत्‍वपूर्ण कार्य आज स्‍थगित कर सकते हैं। संतान के साथ मतभेद हो सकता है।

कर्क:

मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश कर सकता है। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। नए संबंध तकलीफ दे सकते हैं। दुर्घटना और ऑपरेशन की आशंका है। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।
सिंह:

पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है। भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत अच्‍छी नहीं होगी। कोर्ट-कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।
कन्या:

स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। गणेशजी के आशीर्वाद से प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा।
वृश्चिक:

आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भयभीत हो सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों और सगे- संबंधियों के साथ अनबन होने की आशंका है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज में सावधानी रखें।
धनु:

गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है।
मकर:

वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत हो सकती है। आंख में कोई तकलीफ होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
कुंभ:

शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन और मिष्‍ठान का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ का दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।
मीन:

आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। लालच वृत्ति आपको नुकसान में न धकेलें, इसका ध्यान रखें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *