राशिफल 26 मार्च

मेष:

आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपकी सहायता करेगी। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का योग है। वाणी पर संयम रखना होगा। शत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
वृषभ:

परिजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की आज संभावना अधिक है।
मिथुन:

आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नही होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज के दिन आप थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान हो सकते हैं। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है।
सिंह:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या:

आज किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा न लें। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो जाएंगे। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे।
तुला:

आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप संबंधों में औपचारिकता रखें, मनमुटाव की आशंका है। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।
वृश्चिक:

आज का दिन सामान्य रहेगा। तन और मन में प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है।
धनु:

आज का दिन आपके लिए कठिन हो सकता है। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। मन के आवेश पर अंकुश रखना पड़ेगा। अकस्मात से संभलना होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन खर्च हो सकता है।
मकर:

मित्रों, संबंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सामाजिक, व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है।
कुंभ:

आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। आज मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण प्रमोशन के योग हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।
मीन:

आज थोड़े परेशान हो सकते हैं। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव हो सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारी वर्ग को व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता को महत्व न दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *