राशिफल 25 जनवरी 2019

मेष:

लक्ष्मीजी की कृपा से आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। आपके क्षेत्र के बाहर के लोगो के साथ भी संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। छोटे प्रवास की भी संभावना है। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है।

वृषभ:

वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएँगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें। अभ्यास में रुचि बढेगी।

मिथुन:

आज मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। पारिवारिक और स्थायी संपत्ति के विषय में चर्चा न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। प्रवास हो सके तो टालें।

कर्क:

आज भाईयों से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के साथ मुलाकात का और स्वजनों के साथ का आप आनंद ले सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधो में भावनाओ की प्रधानता रहेगी। भाग्य सहायक रहेगा। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह:

विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आपको दुविधा में डाल सकता है। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढ़ता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। दिन मध्यम रहेगा।

कन्या:

आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट आनंददायी रहेगी।

तुला:

क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें, आंखों में तकलीफ हो सकती है। अचानक होने वाली कुछ घटनाओं से परेशान हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए लाभदायी होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

धनु:

कार्य में सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर:

बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन में रुचि रहेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की सलाह है।

कुंभ:

अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। इष्टदेव की आराधना करें।

मीन:

व्यवसाय में साझेदारी के लिए दिन अच्छा है। साहित्य सृजन, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मक कला निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजक पल गुजारेंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *