राशिफल 24 जनवरी 2019

मेष:

व्यवहार संयमित और क्रोध पर काबू रखें। आज आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतान के विषय में चिंता रहेगी। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम ध्यान दें पाएंगे। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट में तकलीफ हो सकती है।

वृषभ:

आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पिता पक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रूप से सफलता मिल सकती है। संतान के लिए पूंजी-निवेश करेंगे।

मिथुन:

नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल मिल सकता है। भाई-बंधु तथा पास-पड़ोस के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक परिवर्तन की संभावना अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

कर्क:
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ संबंध बेहतर होंगे।। विद्यार्थियों को अभ्यास पर ध्यान देना होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

सिंह:

आज आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तनी में उग्रता दूर रखना लाभदायक है। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

कन्या:

आज आपके अहं का किसी दूसरे व्यक्ति के अहं के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला:

आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन शुभफलदायी है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारी कारोबार के लिए लंबी यात्रा कर सकते हैं। संतानो की प्रगति से संतोष मिलेगा।

धनु:

आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। नौकरी-व्यवसाय में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है।

मकर:

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढे़गा। घुटनो में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचारों से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

कुंभ:

आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन:

आपका दिन शुभफलदायी है। आज आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *