रायते
पुलाव हो या कबाब और चाहे खिचड़ी, रायते का साथ हमेशा स्वाद बढ़ाता है। स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी रायते के कई फायदे हैं। जब भी रायता बनाने की बात आती है, तो बूंदी, धुंगार (स्मोक्ड) रायता, लौकी का रायता जैसे कुछ विकल्प ही सामने आते हैं। मगर इसके आगे भी विकल्प हैं। आप चाहे तो अनार, अनानास व भिंडी का रायता बनाकर आप अपना जायका थोड़ा अलग कर सकते हैं।
अनार रायता
अमूमन कस्टर्ड में आप अनार को मिक्स करके खाते होंगे। मगर रायते के साथ भी इसका कांबिनेशन लाजवाब रहेगा। इस रायते की अपनी एक क्लास है। तो अगली बार जब भी कोई पार्टी हो तो इसे जरूर ट्राई करें। यह किसी भी आम रायते की तरह ही बनता है। मगर स्वादानुसार आप इसे थोड़ा मीठा भी बना सकते हैं।
अनानास का रायता
अगर तारीफ बटोरने के लिए रायते की रेसिपीज ढूंढ रहे हैं, तो यह सबसे बेस्ट है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद किसी का भी दिल जीत लेगा। इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में फेटा हुआ दही डाले, उसमें चीनी, नमक, जीरा पाउडर, काला नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें बारीक कटा अनानास और अनार के दाने मिलाएं। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। सर्व करते वक्त बचे हुए अनार के दाने और धनिया पाउडर से सजाकर सर्व करें।
भिंडी का रायता
भिंडी का रायता फटाफट तैयार किया जा सकता है। मेहमानों को यह रायता जरूर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को तेल में फ्राई करें, इसे मसालों के साथ दही में डालें। फ्राइड भिंडी से रायते में क्रंची फ्लेवर आएगा। भिंडी के अलावा भुने जीरे, मिर्च और काली मिर्च से रायते का जायका और बढ़ जाएगा।