रात को नहाने से जल्दी आएगी नींद, समझें तापमान और नींद का कनेक्शन

अच्छी नींद आना हर किसी की चाहत होती है। खासकर, आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में अकसर लोगों को नींद न आने की दिक्कत होती है। अब एक स्टडी में पाया गया है कि सोने से 1-2 घंटे पहले नहाने से अच्छी नींद आती है। ऐसे में अब आपकी नींद न आने की समस्या कुछ कम जरूर हो सकती है।

स्टडी में शरीर के तापमान और नींद की क्वॉलिटी के संबंध को देखा गया। इसमें पाया गया कि जो लोग नहाने से 1-2 घंटे पहले नहाते हैं उन्हें अच्छी नींद आती है। सोने और जागने में शरीर के तापमान की भी अहम भूमिका होती है। शरीर का तापमान सोते समय सबसे कम होता है। दोपहर को शाम को यह थोड़ा सा ज्यादा होता है।

 

शरीर का बॉडी क्लॉक शरीर के तापमान पर निर्भर करता है। यह सोने से पहले कुछ कम होता है, नींद के बीच में सबसे कम होता है और आधी रात के बाद धीरे-धीरे बढ़ता है। इस तरह हमारा शरीर ही अलार्म का काम करता है और सुबह हमें जगा देता है। इस तरह टेंपरेचर साइकिल और स्लीप साइकिल एक-दूसरे के जुड़े हैं।

इस तरह से सोने से पहले शरीर का तापमान कम करके आपको जल्दी और अच्छी नींद आ सकती है। बिस्तर पर जाने से करीब 90 मिनट पहले नहाने से आप अच्छी नींद पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *