रात को चोरी-चोरी पहुंचा प्रेमिका के घर, रातभर दोनों रहे साथ और सुबह…

नई दिल्ली
बिहार के रोहतास जिले में एक प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक चोरी छुपे रात को युवती के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों रातभर साथ रहे और फिर सुबह दोनों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दारानगर गांव के एक 18 साल के लड़के को गांव के ही दूसरे संप्रदाय की लड़की से प्यार हो गया। बुधवार की रात प्रेमीयुगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों का कहना है कि लड़का बुधवार को लड़की से मिलने रात में चोरी-चोरी उसके घर पहुंचा था। फिर दोनों रातभर साथ में थे। सुबह दोनों का शव लड़की के कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है कि हालांकि हत्या है या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *