राज्यपाल का जन्मदिन,पर नहीं मना रही

रायपुर
राज्यपाल सुअनुसुईया उइके ने आज अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोई विशेष आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने ट्विटर, मैसेज, दूरभाष तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि वे इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहें।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि व संतोष प्रदान करे और राष्ट्र की सेवा में अनवरत प्रयासरत रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी कामना है कि सदैव जनकल्याण और राष्ट्रसेवा में समर्पित रहकर आपने जिन मानदंडों को स्थापित किया है, उनसे प्रदेशवासी अधिक से अधिक लाभान्वित हों और आपके मार्गदर्शन में राज्य विकास की नित नई ऊंचाईयों को छूता रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीघार्यु रहने की कामना की। उन्होंने कहा- आपके प्रतिपालकत्व में प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ें, आपके संरक्षण में लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा और अधिक बढ़े, ऐसी हम सब कामना करते हैं। राज्यपाल ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण तथा समस्त नागरिकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं के लिए धन्यवाद दिया और देश-प्रदेश के नागरिकों को कोविड-19 से लड?े के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

राज्यपाल सुउइके को त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन मुण्डा, सुरेणुका सिंह, रामविचार नेताम, सुसरोज पाण्डेय, सांसद संतोष पांडे, जुएल ओराम, राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक सर्वअमर अग्रवाल, महेश गागड़ा, देवजीभाई पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थीगण और अनेक नागरिकों ने ट्वीट और मैसेज के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *