राजधानी के टायर के गोदाम में लगी आग, 20 लाख रुपए का नुकसान 

भोपाल
कबाड़खाने में आज सुबह तड़के टॉयर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से जले हुए टॉयरों में निकलने वाले धुंए से लोगों को दम घुटने से लगा था। स्थानीय लोगों ने घर से महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। आगजनी में करीब 20 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। 

पुलिस ने इस मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुंदन नमकीन के पास मीर ट्रेडर्स का टॉयर को गोदाम हैं। इस गोदाम में नए और पुराने टॉयर रखे जाते हैं। आज सुबह करीब पांच बजे टॉयरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और धुंआ दूर से दिखाई देने लगा। टॉयर को धुंआ घरों में भी घुस गया और लोगों का दम घुटने लगा। स्थानीय लोगों ने गोदाम के पास रहने वाली महिलाओं और बच्चों को सोते हुए उठाया। सूचना मिलते ही मंत्रालय, गांधीनगर, बैरागढ़, पुल बोगदा सहित अन्य स्टेशन से फायर बिग्रेड की दमकलों को बुलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की दो दर्जन से अधिक दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

इस टॉयर के गोदाम के पास दो दिन पहले ही पन्नी के गोदाम में आग ली थी। उस समय भी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। इस आगजनी में भी कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में मामला संदिग्ध होता जा रहा है। क्योंकि दोनों की वारदातें सुबह के समय हुई हैं। स्थानीय लोगों को भी शंका है कि आखिर सुबह के समय में ही आग क्यों लग रही है। अभी इतनी गर्मी भी नहीं हैं, जो आग बार-बार लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *