रविशंकर प्रसाद को देंगे टक्कर, कांग्रेस में शामिल होते ही शत्रुघ्न को पटना साहिब से मिला टिकट

 
पटना

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने इसके लोकसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सिन्हा का नाम भी शामिल है और उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है।
 कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैंने रातों रात बीजेपी छोड़ने का फैसला नहीं लिया। मैं 25 साल से पार्टी में था। मैंने देखा कि भाजपा सरकार एक आदमी शो और दो पुरुष सेना थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कई ऐसे पात्र थे जिन्हें भाजपा सरकार के तहत कभी पद नहीं दिया गया। मैंने कहा था कि मैं बीजेपी कभी नहीं छोड़ूंगा, अगर पार्टी चाहती है तो वह मुझे छोड़ सकती है। पार्टी ने मुझे कई बार धमकी दी थी, लेकिन शायद अपराध या शर्म की वजह से वह कार्रवाई नहीं कर सकी इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। शुक्रवार को भाजपा के स्थापना दिवस के दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पटना साहिब सीट पर अब मुकाबला काफी रोचक होगा।
 गौरतलब है कि भाजपा ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। इसके बाद सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। तब से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *