प्रेग्नेंसी के दौरान रात की शिफ्ट में न करें काम, हो सकता है बड़ा खतरा

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते अब तो दिन के साथ-साथ रात में काम होता है।

अगर पुरुष रात में काम कर रहा है तो महिलाएं भी रात में काम करने में पीछ नहीं हैं, लेकिन रात में महिलाओं का काम करना उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रात में काम करना ज्यादा खतरनाक है।

एक स्टडी में सामने आया है कि प्रेग्नेंट महिला यदि सप्ताह में दो या इससे ज्यादा रात में काम करती है तो गर्भपात होने का खतरा बना रहता है। रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को गर्भपात के अलावा हृदय रोग, मेनोपॉज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रात में महिलाओं के काम करने से बॉडी क्लॉक गड़बड़ हो जाता है। जिससे उन्हें सुस्ती लगती रहती है और शरीर में कैलौरी बर्न नहीं होती। इस कारण वजन बढने लगता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान खतरनाक हो सकता है।

स्टडी में पता चला कि प्रेग्नेंसी के आठवें सप्ताह के बाद जिन महिलाओं ने सप्ताह में दो या इससे ज्यादा रात में काम किया था, उन महिलाओं में गर्भपात का खतरा 32 प्रतिशत अधिक था, जिन महिलाओं ने रात में काम नहीं किया था।

रात में काम करने वाली महिलाओं को नौकरी छोड़ देना विकल्प नहीं हैं। यदि रात में काम के दौरान खानपान और व्यायाम पर ध्यान दिया जाए तो इस खतरे को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *