रणवीर सिंह का फनी डांस वीडियो वायरल, अपनी ब्लैक छड़ी से बैटिंग प्रैक्टिस करते आए नजर

 नई दिल्ली 
रणवीर सिंह अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग स्टाइल और डांस मूव्ज के लिए जाने जाते हैं। अतरंगी कपड़े पहनने के शौकीन रणवीर सिंह हाल ही में ऐल इंडिया ब्यूटी अवॉर्डस 2019 नाइट में रेड कार्पेट पर डांस करते नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह ने प्रिंटेड शर्ट पहनी थी जिसका उन्होंने सिर्फ एक बटन बंद किया हुआ था। हाथ में काले रंग की छड़ी ली हुई थी और काली टॉपी के साथ लुक को कम्प्लीट किया हुआ था। 

रेड कार्पेट पर आते ही रणवीर सिंह अपनी काली छड़ी के सहारे से डांस करने लगे और देखते ही देखते वे उससे बैटिंग की प्रैक्टिस भी करने लगे। लोगों का रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह ने खूब मनोरंजन किया और फोटोग्राफर्स को तरह-तरह के पोज भी दिए। हम सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह अलग हैं। उनकी पर्सनैलिटी सभी से भिन्न है। जिसे हम सभी बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *