रणबीर कपूर के लिए रिलेशनशिप अडवाइस पर बोले रणवीर सिंह

ऐक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह बॉलिवुड के सबसे एंटरटेनिंग ऐक्टर्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखना भी काफी दिलचस्प होता है। दोनों ऐक्टर्स अभी तक बड़े पर्दे पर साथ में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, दोनों अन्य इवेंट्स या चैट शो में साथ में नजर आ चुके हैं। फैन्स उनकी केमिस्ट्री को खूब एंजॉय करते हैं। अब एक चैट शो में दोनों फिर साथ दिखाई दिए जहां रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस पर बात की।

रणवीर सिंह ने हाल ही में दीपिका पादुकोण से शादी की है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप इन दिनों सुर्खियों में है। चैट शो पर रणवीर सिंह से पूछा गया कि वह रणबीर कपूर को क्या रिलेशनशिप अडवाइस देंगे। इसपर रणवीर ने बिना कोई मजाक किए उन्हें सीधा जवाब दिया। रणवीर ने कहा, 'रणबीर परिपक्व हैं, अडल्ट हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं। उन्हें किसी से अडवाइस की जरूरत नहीं है।'

पिछले साल नवंबर में रणवीर सिंह ने इटली में दीपिका पादुकोण से शादी की थी। रणवीर और दीपिका की जोड़ी फैन्स के बीच काफी हिट है। वहीं रणवीर सिंह ने पिछले साल आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इसके बाद से ही दोनों कई बार एक-दूसरे के परिवार के साथ देखे जा चुके हैं। इस साल दोनों की शादी की भी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *