यो यो हनी सिंह ने अपनी यह मनमोहक तस्वीर की पोस्ट!

 

 

संगीत सनसनी यो यो हनी सिंह ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर अपने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा कर के उन्हें शुभकामनाएं दी है जिसमें यो यो के माता-पिता डांस करते हुए नज़र आ रहे है। 

 

माता- पिता के डांस की यह मनमोहक तस्वीर पोस्ट करते हुए हनी सिंह ने लिखा,"Today is my mom dad’s shaadi day!! #yoyohoneysingh #parents #family"

 

इस समारोह का जश्न मनाने के लिए गायक और उनका परिवार अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ दिल्ली में समारोह में शरीक होंगे।

 

यो यो हनी सिंह पार्टी एंथम के निर्विवाद राजा रहे हैं और 'हाई हील्स', 'चार बोतल वोडका', डोप शोप ',' ब्लू आइज़ ',' एंग्रेजी बीट' जैसे कई चार्टबस्टर्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है।

 

पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने विभिन्न गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जो पलभर में लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हो गए थे। 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' के साथ, संगीतकार पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके है। इतना ही नही, संगीत के महारथी रंगतारी, दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ, उर्वशी जैसे पार्टी ट्रैक भी दर्शकों द्वारा पसंद किए गए थे जो पिछले साल सूची में सबसे ऊपर छाए हुए थे।

 

लंबे समय के इंतजार के बाद, यो यो हनी सिंह ने अपने संगीत वीडियो मखना के साथ एक वापसी की, जिसने के बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

 

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *