ये वास्तु टिप्स बना सकते हैं आपकी लाइफ को पहले से ज्यादा बेहतर

हर व्यक्ति अपने जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति चाहता है। आज के समय में सफलता और अधिक से अधिक धन कमाना मनुष्य का लक्ष्य है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में जीवन में सफलता पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि सिर्फ उपायों से अपनी किस्मत को नहीं बदला जा सकता है, कर्म भी उतने ही आवश्यक हैं, लेकिन फिर भी वास्तु में जीवन की दशा और दिशा में परिवर्तन करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो अगर कोई व्यक्ति इन्हें अपना ले तो वे अपनी लाइफ से कुछ मुसीबतें हल कर सकता है। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन को सकरात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है और साथ ही कहा जाता है कि इसे रखने पर आलस दूर होता है और चनात्मक और सृजनात्मक विषयों में जागृति बढ़ती है। लेकिन एक बात का ख्याल रखें कि इसे केवल ऑफिस में रख सकते हैं घर पर नहीं। क्योंकि इसे घर में रखने पर परिवाल वोलों में आपसी झगड़ा बढ़ता है। 

कहते हैं कि क्रिस्टल ट्री को घर या कार्यालय में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसे रखने पर व्यवसाय में बढ़ोतरी होती है और साथ ही सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर कोई रुक गया हो तो इसे रखने पर दोबारा शुरु किया जा सकता है। 

वास्तु में बांस के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। इसे भी घर या ऑफिस दोनों जगह रख सकते हैं। अगर इसे साज-सजावट की दृष्टि से देखा जाए तो ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। बांस के पौधे के बारे में कहा जाता है कि कार्यालय में मेज पर सीधी ओर रखना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा खुद ही नष्ट हो जाती है। वहीं अगर इसे घर में रखना हो तो पूर्व या दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए। 

फेंगशुई के अनुसार, सुनहरे सिक्कों वाला जहाज आय के नए रास्ते खोलने वाला होता है और कहा जाता है कि व्यापार को बढ़ाने वाला होता है। इसे रखने पर व्यक्ति को सफलता व उन्नति हासिल होती है। घर में इसे मुख्य द्वार के पास रखना ज्यादा अच्छा होगा और ऑफिस में अपनी मेज पर रखने से लाभ मिलेगा। 

कहते हैं कि लाफिंग बुद्धा को कहीं भी रखा जा सकता है, ये शुभ फल ही प्रदान करता है। यह स्वास्थ्य, आरोग्यता, करियर, धन लाभ के साथ संतान प्राप्ति में सहायक होता है। लाफिंग बुद्धा को इस तरह रखते हैं कि वह घर में प्रवेश करता हुआ प्रतीत हो। फेंगशुई में माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा का हंसता हुआ चेहरा काफी सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है। धन के संचय में आने वाली समस्याएं लाफिंग बुद्धा रखने से दूर हो जाती हैं। बेवजह होने वाले खर्चों को रोकने और आय में वृद्धि लाने में सहायक होता है। लॉफिंग बुद्धा को आप अपने ऑफिस टेबल पर रखना चाहिए। यह धन की बचत करने में मददगार होता है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *