जब गर्लफ्रेंड के पैरंट्स से मिलने जाएं

अपनी गर्लफ्रेंड के पैरंट्स से मिलना किसी भी लड़के के लिए सबसे तनावपूर्ण लेकिन एक्साइटिंग समय होता है। यह आपकी कई रातों की नींद उड़ा सकता है। एक तरफ उनसे मुलाकात के लिए आप एक्साइटेड होते हैं वहीं अच्छे इंप्रेशन के लिए आप थोड़ा डरे हुए भी होते हैं। आइए, आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिससे इस मुलाकात को आप एक यादगार अनुभव बना सकते हैं।

​उनकी लव स्टोरी के बारे में जानकारी रखें
अब तक आप अपनी गर्लफ्रेंड के पैरंट्स के बारे में बहुत कुछ जान चुके होंगे लेकिन मुलाकात से पहले उनकी लव स्टोरी के बारे में भी जान लें। जैसे, आपको यह पता हो कि उनकी लव मैरिज हुई है या अरेंज मैरिज। लव मैरिज के प्रति उनका नजरिया क्या है। इससे आपको उनसे इस बारे में बात करने में आसानी होगी।

कपड़ों का रखें ख्याल
एक अच्छा इंप्रेशन जमाने में कई बातें मायने रखती हैं। आपके कपड़े भी उनमें से एक हैं। आप इतने भी कैजुअल कपड़े पहनकर न जाएं कि उन्हें बुरा लगे, न ही इतना फॉर्मल पहनकर जाएं कि आप बनावटी दिखाई दें। इस खास मौके के लिए आप कुछ सेमी-फॉर्मल पहन सकते हैं।

ले जाएं गिफ्ट
अगर उनसे मिलने आप उनके घर जा रहे हैं तो कोई गिफ्ट ले सकते हैं। गिफ्ट में कुछ महंगा या पर्सनल देने से बचें। आप चॉकलेट या कोई किताब या फूल ले जा सकते हैं।

उन्हें ममी-पापा न बुलाएं
अपनी गर्लफ्रेंड के पैरंट्स को ममी या पापा कहकर न बुलाएं। आप उन्हें सर और मैम बुला सकते हैं। अगर उन्हें यह अच्छा नहीं लगेगा तो वह खुद ही आपको बताएंगे कि आप उन्हें क्या कहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *