ये रिश्ता क्या कहलाता है की शिवांगी जोशी ने की खूब मस्ती

ये रिश्ता क्या कहलाता है की ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने शूटिंग के बाद अपने परिवार के साथ खूब मस्ती की। शिवांगी सीरियल में नायरा का रोल निभा रही हैं। ऐक्ट्रेस ने कई मजेदार फोटो और विडियो फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर साझा किए।

सेट पर शिवांगी की मां और बहन शीतल जोशी आई थीं। शूटिंग खत्म होने के बाद सबने खूब मस्ती की। मॉल में खरीदारी से लेकर मजेदार खाने का भी आनंद लिया। गुलाबी छाते के साथ बला की खूबसूरत लग रही थीं। भीगे बाल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिवांगी का यह अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। एक दिन के भीतर ही करीब 3 लाख लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

एक विडियो में शिवांगी को अपनी बहन को उठाते हुए भी देखा गया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि सारे कलाकार पूरी टीम के साथ समीर ओंकार के घर पर मस्ती करते दिखे। सबने समीर का जन्मदिन मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *