यूपी में दिख रहा जनता कर्फ्यू का असर, पार्क से लेकर सड़कों तक सन्नाटा

 लखनऊ 
कोरोना वायरस के खिलाफ रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आम लोगों से लेकर छोटे-बड़े व्यापारी संगठन, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़े संगठनों ने खुद आगे आकर सड़क पर नहीं आने और दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। आज रविवार है, सरकारी कार्यालय पहले से बंद हैं। मगर, जो संस्थाएं रविवार को सेवाएं देती हैं उन्होंने भी रविवार को सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसमें मेट्रो, मॉल और बड़े बाजार तक शामिल हैं।
 
9:30 AM – मेरठ में बेवजह घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।
 
9:20 AM – बरेली में जनता कर्फ्यू के दौरान नजर आया लॉक डाउन का नजारा।

9:15 AM – आगरा में सवारी न मिलने से लोग परेशान भी बहुत हुए। महाराष्ट्र के शोलापुर से आये ये लोग वाटर वर्क्स पर खड़े थे। इन्हें फिरोजाबाद जाना था। पुल पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वाहन नहीं मिले।

9:00 AM – लखनऊ में दिखा रहा जनता कर्फ्यू का असर, पालिटेक्निक चौराहे पर सन्नाटा।

8:45 AM – कानपुर में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में कैद।

8:30 AM – फतेहपुर और फर्रुखाबाद: बाजार, स्टेशन, पेट्रोल पंप, सड़कें, पार्क सब खाली, केवल दूध ब्रेड मिले।

                                                                                                                                                                                                                                                     

8:20 AM – गोंडा रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, लोग पैदल सामान लेकर जाते हुए।

8:15 AM – एटा में भी जनता कर्फ्यू का असर, सड़को पर पसरा सन्नाटा।

8:00 AM – गोरखपुर में जनता कर्फ्यू को लेकर लोग कल से ही जागरूक हैं। सुबह सड़कों, गलियों, मोहल्लों, कालोनियों हर जगह सन्नाटा पसरा है। ट्रेनें-बसें भी बंद हैं लेकिन कल से चल रही कुछ ट्रेनें आज सुबह जब गोरखपुर स्टेशन पहुंची तो वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की। मास्क लगाए पुलिसकर्मी भी लोगों से आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर स्टेशन से निकलने की अपील करते नजर आए।

 
7:57 AM – वाराणसी में जनता कर्फ्यू का सड़कों पर दिख रहा असर।
 

7:30 AM – लोगों ने इस तरह गेट बद कर जनता कर्फ्यू की नोटिस लगा रखी है। आज कोई न आए यहां कोई नहीं मिलेगा।
 
7:10 AM – गोंडा में यात्री हुए परेशान, नहीं मिली रहीं बसें। गुलजार रहने वाली चौक रोड पर भी पसरा सन्नाटा।
                                                                       

7:00 AM – कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू शरू हो गया। यह रात नौ बजे तक जारी रहेगा। 19 मार्च को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में इसकी अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *