किसानों के कर्जमाफी के लिए कला मंडलियों से वापस मांगी संगीत वाद्य यंत्रों की राशि

भोपाल
किसानों के कर्जमाफी के लिए धन जुटाने सरकार सभी संभव उपायों पर अमल कर रही है। नए वाहन और कार्यालय उपकरण खरीदी पर रोक लगाने, निगम-मंडलों के पास जमा राशि राज्य के उपयोग के लिए लिए जाने के बाद अब कला मंडलियों को संस्कृति विभाग के जरिए ढोल, मंजीरे, ताशे खरीदने के लिए बांटे गए 57 करोड़ 60 लाख रुपए में से ना उपयोग हुई राशि वापस मांगी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी कमिश्नर, कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिख कर यह राशि वापस करवाने को कहा है।  संस्कृति संचालनालय ने सभी ग्राम पंचायतों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए की राशि संगीत वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिए बांटे थे। 12 जुलाई 2018 को 22 हजार 824 ग्राम पंचायतों को यह राशि दी गई थी। 

लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण कुछ पंचायतों को कलेक्टर यह राशि बांट नहीं पाए थे। इसके चलते पंचायत इस राशि का उपयोग नहीं कर पाई थी। अभी भी काफी राशि बिना उपयोग के बची हुई है। अब कांग्रेस सरकार ने यह राशि मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद को वापस करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *