मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा ने सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल किया है। राजपथ पर परेड का नेतृत्व हो या सशस्त्र सेना में महिलाओं का स्थायी कमीशन,यह सब महिलाओं की सशक्त उपस्थिति को दशार्ता है। महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि आधी आबादी के विकास के बिना हम प्रगति की कल्पना नहीं कर सकते। महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ?े हर अवसर प्रदान करें,तभी वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।                                 
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं। हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर प्रदान करें। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंडि?ा ने कहा है कि यह दिन महिलाओं को साहस और आगे बढ?े की प्रेरणा देता है। आज महिलाओं ने अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। महिलाएं हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं।  जरूरत है कि हम अपनी बहन,बेटियों को आगे पढ?े-बढ?े का वह सब अवसर उपलब्ध कराएं जो हम बेटों को देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *