शानदार आवाज में गाया फिल्म आशिकी का गाना, रानू मंडल के बाद अब वायरल हुआ कैब ड्राइवर का वीडियो

 लखनऊ 
आज कल सोशल मीडिया कब कौन किस कारण से वायरल होकर चर्चा में आ जाए ये नहीं कहा जा सकता। हाल ही में उत्तर प3देश के लखनऊ से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक उबर ड्राइवर को शानदार आवाज में गाना गाते देखा जा रहा है। वीडियो में वह 90 की दशक की फिल्म आशिकी का गाना 'नजर के सामने' गा रहा है। 

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है- मैं लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला। वे एक शानदार गायक हैष मैंने राइड पूरी होने के बाद उनसे गाना गाने को कहा…और क्या चाहिए। प्लीज इनका वीडियो देखिए और इन्हें प्रसिद्ध कीजिए। इनका खुद का यूट्यूब चैनल Youtube music है। विनोद का वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है तब से इसपर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। वहीं कई लोगों ने उनका कॉन्टैक्ट नंबर भी मांगा।
 
बता दें कि हाल ही वायरल वीडियो के ही चलते रानू मंडल नाम की गरीब महिला प्रसिद्ध हो गई थी।  रानू मंडल की आवाज सिंगर हिमेश रेशमिया को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया। रानू मंडल की आवाज को लता मंगेशकर की आवाज से मिलता जुलता बताया जा रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *