मुंबई: 55 वर्षीय डॉक्टर पर 21 साल की ऐक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप

मुंबई
मुंबई में 55 वर्षीय डॉक्टर पर एक 21 साल की मॉडल और ऐक्ट्रेस ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने बताया, 'जब वह एक सीरियल में काम कर रही थी तो वे एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। हमने आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसे (डॉक्टर) 10 मई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।'

टीवी ऐक्टर पर रेप का आरोप
बता दें कि ' जस्सी जैसी कोई नहीं' टीवी शो के ऐक्टर करण ओबेरॉय को भी एक रेप केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण पर साल 2017 में मुंबई के ओशिवारा में एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है। ऐक्टर पर कथित रूप से एक महिला ज्योतिषी को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने रेप का विडियो बनाकर बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे पैसे की उगाही की। पुलिस ने आरोपी ऐक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

करण ओबेरॉय के सपॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस
रेप और अवैध वसूली के आरोपों में गिरफ्तार किए गए टीवी ऐक्टर करण ओबेरॉय के सपॉर्ट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उनके ऊपर यह आरोप एक फैशन डिजाइनर ने लगाए हैं। मीडिया से बात करने के लिए इस मौके पर करण की बहन गुरबाणी ओबेरॉय, बेस्ट फ्रेंड पूजा बेदी, बैंड ऑफ बॉयज के मेंबर सुधांशु पांडेय, शेरिन वर्गीश, चैतन्य भोसले और सिद्धार्थ हल्दीपुर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *