पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

पटना                                                                                            
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पाटलीपुत्रा पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंदकिशोर यादव, अशोक चौधरी, प्रेम कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहें। गौरतलब हो कि सीएम नीतीश कुमार ने वाजपेयी के निधन के समय ही कहा था कि उनकी पटना में आदमकद प्रतिमा लगाई जायेगा। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिमा भी पटना में लगेगी। जिसका अनावरण 28 दिसंबर को होगा। उनकी प्रतिमा कंकड़बाग पार्क में लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *