मानसून फिर पहुंचा तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ को करना होगा अभी और इंतजार

रायपुर
गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों कोफिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशवासियों को मानसून के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। दरअसल, मानसून  की चाल बहुत ही धीमी है। महाराष्ट्र में मानसून के पहुंचने के बाद तमिलनाडु में जहां पर था उसी जगह पर आकर बंगाल की खाड़ी से होते ही पश्चिम बंगाल से होते ही भूटान की तरफ बढ़ गया।

 

अब मौसम विभाग  का कहना है कि मानसून डिप्रेशन बना हुआ है। इसलिए मानसून चार पांच दिन में कोलकाता की तरफ से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से मानसून  की चाल में तेजी आएगी। चार-पांच दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

इधर, राजधानी सहित प्रदेश के एक-दो स्थानों में लू की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को राजधानी में दिनभारी भारी उमस पड़ी। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। तापमान 28.6 डिग्री रहा। शहर में आद्र्रता सुबह 59 फीसदी, जबकि शाम को 52 प्रतिशत रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 41.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति भी रही। कुसमी में 90 मिमी, ओडग़ी में 40 मिमी, केशकाल, अंबिकापुर में 30-30 मिमी, जगदलपुर, सोनहत, सक्ती, पेंड्रा, मरवाही में 20-20 मिमी बारिश हुई।

आगामी 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़  में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शाम या रात में अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *