151 नगर निकाय चुनावों का फैसला आज, 8 बजे से काउंटिंग

 रायपुर 
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए आज निर्णायक दिन है। 21 दिसंबर को हुए मतदान के परिणाम आज आएंगे। वोटों की काउंटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छत्तीगढ़ के 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत में हुए मतदान के आज परिणाम सामने आएंगे, जिसकी गिनती आज सुबह आठ बजे से होगी। बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण निकायों के परिणाम में देरी की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि राज्य में पार्षद के लिए दो हजार 840 पद पर मतदान हुआ है। 10 हजार 161 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज यानी मंगलवार की शाम तक हो जाएगा।

राज्य के कुल 151 नगरीय निकाय, जिनमें 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत में औसतन 78.73 फीसदी मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों की आज होने होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य निवार्चन आयुक्त कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार 151 निकायों के साथ ही दो नगरीय निकायों में हुए उप चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होंगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जायेगी उसके बाद मतपेटियों को खोला जायेंगा।
 
राज्य में 151 नगरीय निकायों में 2840 वार्ड पार्षद और उपनिवार्चन वाले दो नगरीय निकायों में तीन पार्षद पद के लिए गत 21 दिसम्बर को मतदान हुआ था। मतदान में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल नही किया गया है और मत पत्र से मतदान करवाया गया है। मतपत्रों से मतदान होने के कारण मतगणना में ज्यादा समय लगने की संभावना है, पर देर शाम तक सभी परिणाम मिल जाने की उम्मीद है।  

प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के कुल छह वार्डो में निर्विरोध निवार्चन हुआ है। उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक वार्ड में निवार्चन स्थगित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस ले लेने से रिक्त रह गए वार्डों की संख्या दो है। वहीं कुल तीन वार्डों में एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। 

नगरीय निकायों में मतपत्र और मतपेटियों से होने वाले मतदान के लिए कुल पांच हजार 427 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। 151 आम चुनाव वाले नगरीय निकायों में 2840 वार्ड पार्षद और उपनिवार्चन वाले दो नगरीय निकायों में तीन पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों का चुनावी भविष्य मतपेटियों में बन्द है। मतदान के लिए कुल पांच हजार 427 मतदान केन्द्रों में से पांच हजार 399 मतदान केन्द्र आम निवार्चन वाले नगरीय निकायों में और उपनिवार्चन के लिए 28 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *