मां और पति निक जोनस के साथ स्मोकिंग करने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मायामी में अपनी मां के साथ बढ़िया वक्त गुजार रही हैं। बीते दिनों उनका जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी मां मधु चोपड़ा और कजन परिणीति चोपड़ा वहां पहुंची थीं।

उनके बर्थडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। हाल ही उनकी याच पार्टी की भी एक तस्वीर सामने आई है जसमें प्रियंका सिगरेट पीती नजर आ रही हैं और उनकी मां और निक जोनस सिगार पी रहे हैं। उनकी यह तस्वीर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई है क्योंकि इससे पहले प्रियंका स्टेटमेंट दे चुकी हैं कि उन्हें अस्थमा है।

 


बता दें कि प्रियंका ने बीते दिसंबर निक जोनस से उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी में आतिशबाजी होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया गया था। इस बार उनकी स्मोकिंग की तस्वीर पर लोग तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *