महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी नेता प्रकाश बजाज को पुलिस ने किया अरेस्ट

रायपुर
 पत्रकार विनोद वर्मा  के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा नेता प्रकाश बजाज  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पीड़ित महिला ने भी भाजपा नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ थाने में ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

दरअसल, 32 साल की पीड़ित महिला राजधानी के गायत्री नगर की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले भाजपा  नेता मोहन मोटवानी के जरिए प्रकाश बजाज से मुलाकात हुई थी। पीड़ित महिला ने भाजपा नेता मोहन मोटवानी से घर खरीदने की चर्चा की थी। उसी दौरान मोहन मोटवानी ने प्रकाश बजाज से मुलाकात करवाते हुए कहा, ये आपको घर दिलवा देगा।

महिला ने बताया, प्रकाश बजाज ने घर दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए मांगे। पीड़िता ने भी सौदे के मुताबिक प्रकाश बजाज को साढ़े सात रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। लेकिन इसके बाद जब भी प्रकाश बजाज से घर की चर्चा करती वो टालमटोल करने लगता। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह पैसों की मांग करती थी तो प्रकाश बजाज उसे अकेले में बुलाता था।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने प्रकाश बजाज के खिलाफ धोखाधड़ी और छेडख़ानी की शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर प्रकाश बजाज को गिरफ्तार कर 354, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बतादें कि प्रकाश बजाज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत  के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *