महिला ने दिया राज्य के सबसे वजनी बच्चे को जन्म, 5.3 किलो के बच्चे को देख हैरान डॉक्टर

रायपुर 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जिला अस्पताल के डॉक्टर एक अनोखा केस देखकर दंग रह गए। यहां एक 27 साल की महिला ने 5.3 किलो के बच्चे को नॉर्मल डिलिवरी के जरिए जन्म दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि यह बच्चा राज्य में नॉर्मल डिलिवरी से हुआ सबसे वजनी बच्चा है। डिलिवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।  
 

बिलासपुर के मल्हार इलाके के चाकरखेड़ा गांव में किसान महिला हेमलता बंजारे की तीन बेटियां हैं। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं और खेती में उनकी मदद करते हैं। अस्पताल के गाइनकॉलजिस्ट डॉ नीलेश ठाकुर ने बताया, 'नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है लेकिन यह केस दुर्लभ है। अपने करियर में यह सबसे वजनी बच्चा है। आमतौर पर ज्यादा वजन वाले बच्‍चे डायबीटीज ग्रस्त होते हैं लेकिन इस केस में वह संभावना भी नहीं है।' 

उन्होंने बताया कि हेमलता की पहले भी नॉर्मल डिलिवरी हुई थी, इसलिए इस बार भी नॉर्मल डिलिवरी का फैसला किया गया। लेबर पेन के एक घंटे के अदंर ही बच्चे का जन्म हो गया था। हेमलता ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने काम करना बंद नहीं किया और पहले महीने में खूब अनार खाए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *