महिलाओं ने चारदीवारी के पीछे नहीं समाज में आगे आकर नाम रोशन किया : मनोहर लाल 

गुरुग्राम                                                                                                                                                                 
हरियाणा की महिलाओं ने घरों की चारदीवारी के पीछे रहकर नहीं बल्कि समाज में आगे आकर अपना और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर खड़ी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये बात रविवार को प्रदेश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पोषण पखवाड़े की भी शुरुआत की। ये पखवाड़ा 9 से 22 मार्च तक चलेगा। 

मदर्स फॉर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एप बनेगा

प्रदेश में मुख्यमंत्री ने महिला दिवस पर मदर्स फॉर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस कार्यक्रम की भी शुरुआत की। यह कार्यक्रम खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके तहत एक एप भी बनाया जाएगा जिसमें खेलों, स्टेडियम, कोच और खेलों के क्षेत्र से सम्बंधित जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *