भाजपा को जोर का झटका देने कांग्रेस का मास्टर पालन, घोलेगी रंग में भंग

भोपाल
भाजपा की ही तर्ज पर कांग्रेस में भी राज्यसभा की दो सीट पर एक नाम चौंकाने वाला आ सकता है। भाजपा को जोर का झटका देने के लिए कांग्रेस ऐन वक्त पर इस नाम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस चौंकाने वाले नाम का खुलासा नामांकन भरे जाने के अंतिम समय में कर सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा की दो सीटों के लिए तेजी से चल रहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस इनमें से किसी एक नेता को ड्रॉप कर सकती है। इनमें से किसी एक नेता की जगह पर वह ऐसा चौंकाने वाला चेहरा ला सकती है, जिसमें भाजपा को झटका लग सकता है। कांग्रेस की भोपाल से लेकर दिल्ली तक के कद्दावर नेता इस पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।  यह चेहरा कौन हो सकता है, इसे लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस के आधा दर्जन राष्ट्रीय नेता लगे हुए हैं। यदि कांग्रेस का यह आॅपरेशन सक्सेस हुआ तो भाजपा को सियासी घमासान के बीच वह बड़ा झटका दे सकती है।

सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस चौंकाने वाले नेता से लगातार संपर्क में है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस यह भी ध्यान रखेगी कि कहीं इससे उसकी ही पार्टी के प्रदेश के कुछ नेता नाराज नहीं हो जाए। इन सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस आलाकमान से उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लगवाई जाएगी। यदि कांग्रेस के अंदर राज्यसभा को लेकर नाराजगी हुई तो नाराजगी को दूर करने में कई नेताओं को जुटाया भी जाएगा।

कांग्रेस राज्यसभा को लेकर अब तक कोई बैठक नहीं कर सकी। राज्यसभा का नामांकन भरे जाने की अंतिम तारीख 13 मार्च हैं। नामांकन भरे जाने के लिए अब सिर्फ पांच दिन बचे हुए हैं। कांग्रेस आने वाले चार दिन में यह नाम तय कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *