महासमुंद जिले में दो महिलाएं मिली कोरोना पॉजिटिव
महासमुन्द
जिले में आज कोरोना के 2 और पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने की है। बीती रात जिले में 12 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले 20 मरीज मिल चुके हैं। इस तरह महासमुन्द जिले में अभी तक कुल 34 मरीज मिले हैं।
जिले में आज कोरोना के 02 और पॉजिटिव प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला कलेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पिथोरा विकासखण्ड के ग्राम बडेलोरम में एक और झापिमहुआ में दूसरी महिला संक्रमित मिली है। जिनकी उम्र क्रमश: 27 और 32 साल की बताई गई है।