महागिरावटी दूसरों को बोल रहे हैं महामिलावटी: लालू यादव
पटना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि महागिरावटी दूसरों को महामिलावटी बोल रहे हैं. इससे पहले बुधवार को लालू यादव ने बिहारवासियों के नाम से एक संदेश लिखा था. उन्होंने कहा था कि मेरे प्यारे बिहारवासियों.
इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाज़ीगर द्वारा झूठ के फ़्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं. सभी झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है.
वहीं, प्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू जी के लालन चुवान मैदान में शेर बनिके दहाड़ ताड़न. जवना से भय के मारे चुहा बिल्ली बनि के ई लोग बिल में समा गेईलबा. अईसे चुहा-बिलाई में आपसी दुश्मनी रहेला लेकिन भय एईसन चीज़ बा की दु विचारधारा के लोग एक साथ रहता लोग। सुशासनों फेल बा.
लालू जी के लालन चुवान मैदान में शेर बनिके दहाड़ ताड़न। जवना से भय के मारे चुहा बिल्ली बनि के ई लोग बिल में समा गेईलबा। अईसे चुहा-बिलाई में आपसी दुश्मनी रहेला लेकिन भय एईसन चीज़ बा की दु विचारधारा के लोग एक साथ रहता लोग। सुशासनों फेल बा।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 16, 2019
इसके एक दिन पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश के कालीदास जईसन हाल हो गईलबा. उ जवन डाल पर बईठल बाड़न ओकरे के काटतारन. इनका के पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा अवरू दलित वर्ग मिल के आगे बढ़वलस ओही वर्ग के आपन निजी हित में ओकरा के आरक्षण से बेदखल करे में लागल बाड़न. मोदी संग ये आरक्षण-नौकरी समाप्त करे में लागलबा.