मलाइका के फोटो पर अर्जुन कपूर ने किया कॉमेंट, लिखा- बहुत ही सुंदर

इन दिनों बॉलिवुड में किसी कपल को लेकर चर्चाएं गर्म हैं तो वह है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा। दोनों कई बार एक साथ देखे जा चुके हैं। दोनों साथ घूमते हैं, डिनर डेट पर जाते हैं और यहां तक कि पब्लिक में भी हाथों में हाथ डाले देखे जा चुके हैं। अब मलाइका अरोड़ा खान के फोटो पर अर्जुन कपूर का कॉमेंट चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने शर्ट पैंट पहन रखी है और फोटो में काफी हॉट दिख रही हैं। इस फोटो को लोगों ने काफी पसंद किया। लोगों ने अपनी-अपनी राय भी दी। सबसे ज्यादा चर्चा अर्जुन कपूर के कॉमेंट ने बटोरी। मलाइका के फोटो पर अर्जुन ने लिखा, ए रॉयल मेस।' देखें मलाइका के फोटो पर अर्जुन का कॉमेंट…

हालांकि अभी तक दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर नहीं बोले हैं। फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। बात करें फोटो की तो अर्जुन कपूर के कॉमेंट पर मलाइका ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अच्छा।'

बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा करीब दो दशक के रिश्ते को खत्म कर साल 2017 में अलग हो गए थे। अब अरबाज जहां जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं वहीं मलाइका के ऐक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरें हैं। मलाइका और अर्जुन भी पहले जहां साथ में दिखने से बचते थे, वहीं अब दोनों अक्सर ही साथ में पार्टी, इवेंट और डिनर पर जाते दिख जाते हैं। स्विट्जरलैंड में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग पार्टी में भी दोनों साथ पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *