मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा, सरकारी अस्पतालों की OPD सेवा बंद

छपरा                                                                                                                  
रेफरल अस्पताल बनियापुर में इलाजरत मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने जबर्दस्त हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की और  ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों की जमकर पिटाई कर दी। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता  का पैर टूट गया है और सिर भी फूट गया। उन्हें बचाने गये डॉ.जितेंद्र कमार भी परिजनों की पिटाई से जख्मी हो गये। घटना के विरोध में सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रही। ओपीडी सेवा ठप रहने से अस्पतालों में पहुंचे मरीजों को बैरन वापस लौटना पड़ा।

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे  एक मरीज को लेकर दो दर्जन की संख्या में लोग बनियापुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन लोगों ने मरीज को देखने के लिए चिकित्सा पदाधिकारी के आवास पर जाकर आग्रह किया। ओपीडी चालू हाने में विलंब था और चिकित्सा पदाधिकारी को अवास से अस्पताल पहुंचने में करीब आधे घंटे लग ये। वे आवास से आकर जैसे ही ओपीडी की तरफ बढ़े कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दिया। बचाव में आए दूसरे डॉक्टर की भी उन लोगों ने पिटाई की। 

मारपीट के साथ परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए ओपीडी की कुर्सियां, बीपी मशीन सहित अन्य सामान तोड़-फाड़ डाले। वैक्सीन के डब्बे को यत्र तत्र फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर, सहाजितपुर तथा जलालपुर की पुलिस पहुंच गई। पीड़ित डॉक्टर ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीएस मधेश्वर झा भी अस्पताल पंहुचे और घायल चिकित्सकों से भेट कर स्थिति का जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *