मरकज से सिरोंज आए असम के जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव, लगाया कर्फ्यू

भोपाल
 जिले के सिरोंज शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिला है। जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। यह मरीज असम के रहने वाला बताया गया है जो 12 दिन पहले 10 लोगों की जमात के साथ सिरोंज पहुंचा था। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला प्रशासन ने सिरोंज में कर्फ्यू लगा दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार असम से 10 लोगों की जमात 23 मार्च को सिरोंज पहुंची थी। इन्हें 10 दिन बाद एक निजी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। 4 मार्च को इनके सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे थे। रविवार रात करीब 12 बजे रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ पंकज जैन, एसपी विनायक वर्मा सहिंट अन्य अधिकारियों की बैठक हुई।

जिसमे प्लान पर चर्चा के बाद सोमवार सुबह से सिरोंज में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया।वहीं, एडीएम वृंदावन सिंह भी सुबह सिरोंज पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, पूरे एरिया को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान सिर्फ दवा और दूध की दुकानें खुली रहेंगी। शहर में जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। विदिशा सीएमएचओ डॉ केएस अहिरवार के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज असम के रहने वाला है।

वह 21 मार्च को 10 लोगों की जमात के साथ कोलकाता से दिल्ली होते हुए गंजबासौदा आया था। यहां पर 2 दिन रुकने के बाद 10 लोग दो जीपों में सवार होकर सिरोंज पहुंचे थे। उन्हें 3 अप्रैल को एक निजी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इनके सैंपल 4 अप्रैल को भोपाल भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि इन जमातियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य जमातियों की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *