मप्र में बीजेपी की आज बड़ी बैठक, बागी विधायकों को भी बुलाया

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को रफ़्तार देने एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ के संबंध में आज बड़ी बुलाई गई है| प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने जा रही इस बैठक में पार्टी ने सभी सांसदों-विधायकों, सभी जिलाध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी सहित प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चे के अध्यक्ष व महामंत्रियों को बुलाया गया है। ख़ास बात यह है कि इस बैठक में कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोटिंग कर बीजेपी को झटका देने वाले विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल को भी न्योता भेजा गया है| बागी विधायकों को मनाने की यह अंतिम कोशिश हो सकती है|

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे नहीं आ रहे हैं| वे दिल्ली से ही वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए विधायकों से चर्चा कर सकते हैं। बैठक में सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान अपने पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे के कारण शामिल नहीं होंगे| इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है| सदस्यता अभियान के लिए बुलाई गई इस बैठक के बहाने विधायकों को हिदायत दी सकती है| वहीं दो बागी विधायकों को बुलावा दिया गया है, बड़ा सवाल है क्या दोनों विधायक बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे|

विधानसभा में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद से ही बयानबाजी से सियासत गर्म है| लेकिन बीजेपी अब तक कोई फैसला नहीं ले पाई है| दोनों विधायकों को मनाने की कोशिश की जा रही है, अब तक बीजेपी नेताओं की दोनों विधायकों से मुलाकात नहीं हो सकी है| लेकिन भाजपा के बड़े नेता अभी भी दोनों विधायकों को बागी नहीं मान रहे हैं, इससे साफ़ है कि पार्टी हर हाल में उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है| दोनों विधायक इस बैठक में पहुंचेंगे या नहीं सबकी इस पर नजर टिकी हुई है| वहीं अगर यह नेता बैठक में नहीं पहुँचते हैं तो आगे पार्टी क्या कार्रवाई होगी यह देखना दिलचस्प होगा|

 पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों, विभागों तथा प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक, सभी संभागीय संगठन मंत्री एवं पार्टी के सभी विधायक भाग लेंगे। छह जुलाई से शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत अब तक मात्र 15 लाख सदस्य ही बन पाए हैं। सदस्यता अभियान की इस धीमी रफ्तार बड़े नेता असंतुष्ट हैं| पार्टी अब सारे विधायकों को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंप रही है, ताकि 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। बचे हुए 12 दिन में पार्टी को 35 लाख सदस्य बनाना है। आज होने वाली इस बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, सदस्यता प्रभारी सहित प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चे के अध्यक्ष व महामंत्रियों को बुलाया गया है। इस बैठक में नए सिरे से सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  11 अगस्त तक चलने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान की बैठक में समीक्षा की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *