मप्र कांग्रेस का थीम सांग लांच, अच्छे दिन पर साधा निशाना

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस एक थीम सांग के जरिए प्रचार करने जा रही है। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने आज कांग्रेस का थीम सांग लॉन्‍च किया| थीम सांग में बोल हैं 'देश के दिल से दिल्ली तक अब होगी कांग्रेस, पुकारे मध्य प्रदेश'|  युवाओं को लुभाने के लिए रैप सॉंग भी लांच किया गया है, जिसमे अच्छे दिनों पर निशाना साधा गया है|  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस सांग को लांच किया गया। इस अवसर पर देश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्‍ठ नेता सुरेश पचौरी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर बरसे| कमलनाथ ने कहा देश को एक नई दिशा देने के लिए राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी किया है| 21वी सदी में राजीव गांधी ने देश को 21वी सदी में प्रवेश कराया था, उस वक़्त लोग मज़ाक उड़ाते थे, ये घोषणा पत्र 21वे सदी के दूसरे दशक में प्रवेश करेगा| काफी चर्चा के बाद इस घोषणा पत्र को बनाया गया है और उसे संक्षेप में इस लक्ष्य को इस विज़न को तैयार किया गया है| पिछले पांच साल में जो अपने देश मे हुआ है हर क्षेत्र में जिस प्रकार से लोग ठगे हुए महसूस कर रहै है, किसानों की बात अच्छे दिन की बात और कुल मिलाकर ध्यान मोड़ने की राजनीति है| 

नाथ ने कहा आज देश की जनता पिछले पांच साल का हिसाब मांग रही है, उद्योगपती भी अपने आपको ठगा महसूस करते हैं |  क्या एक भी चीज़ का जबाब जनता को मिल रहा है|  ये एयर फोर्स और आर्मी क्या मोदी ने बनाई, क्या उनके आने के पहले देश असुरक्षित था, बल्कि मोदी जी के रहते हुए देश असुरक्षित है| उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 20 दिन में जैसे ही चुनाव का मोमेंटम जारी होगा स्थिति स्पष्ट होने लगेगी| हर वर्ग परेशान है, माता एवं बहने नोटबन्दी से परेशान है, हर छोटे छोटे घर से 10 से 15 हज़ार निकाले थे| गुमराह की राजनीति का प्रयोग किया जा रहा है यह सफल नही होगा| कमलनाथ ने कहा कि 6 महीने के अध्यन के बाद यह वादा किया था कि कर्ज़ माफ करेंगे, काफी सोच था कैसे कर्ज़ माफ किया जा सकता है|  मेरे पास सबका रिकॉर्ड है किसके कर्ज माफ हुआ।कितना माफ हुआ उनके कॉल रिकॉर्ड भी है| डिफाल्टर के सर्च साथ चालू खाता वालो का भी कर्ज़ा माफ हुआ है| मुख्यमंत्री ने कहा कर्जमाफी को लेकर बीजेपी झूठ बोल रही है|  चुनाव के बाद 50 लाख का कर्जा माफ होगा| 

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कमलनाथ ने कहा अर्थ व्यवस्था को किक स्टार्ट करने का ये एक ऐतिहासिक कदम है| जिसे आजतक किसी देश ने नही उठाया, 22 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी| महिलाओं का आरक्षण 33% कहा है उसे करेंगे, ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी| आज ग्राम सभा और पंचायत के पास सिर्फ लेटर हेड और स्टाम्प के अलावा कुछ भी नही है, मॉडल ऑफ गवर्नेन्स आवश्यक है| नौजवान को 3 साल की छूट दी गई है जिसमे कोई लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है, मनरेगा में अब 100 से 150 दिन कर दिया जाएगा| मध्यप्रदेश में एक मार्किट इकॉनमी है एक है ईफोर्मल इकॉनमी…जो मार्किट इकॉनमी से अलग है, किराना दुकान गांव वाला जो मार्केट इकॉनमी में नही है किंतु वो भी देश चला रहा है| 20 साल पहले की चुनौती कम उत्पादन की थी जबकि आज स्तिथि अलग है|  उत्पादन बढ़ा है और मंडी में सुधार की आवश्यकता थी, जबकि वो नही हुई| हमे एक नई दृष्टि से कृषि क्षेत्र को देखना होगा| युवाओं को सही शिक्षा अवश्यक है, इसके लिए शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाना है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *