मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, खरगौन में पारा 37 पार

भोपाल
मध्यप्रदेश में मौसम बदलने लगा है। दिन का पारा चढ़ने लगा है। मार्च में ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। खरगौन में गर्मी का हाल यह है कि पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। जबकि मंडला में न्यूमतम तापमान 10 डिग्री पर है।

मध्यप्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। खरगौन का पारा 37 डिग्री से पार निकल गया है, जबकि शहडोल, भोपाल, उज्जैन और चंबल संभाग फिलहाल सामान्य बने हुए हैं।

 मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्यप्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में अब भी हल्की बारिश और करज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

 कहां कितना तापमान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 31.8 डिग्री के पार हो गया है। अगले सप्ताह तक यह 35 डिग्री पार हो सकता है। इसके अलावा न्यूमतम तापमान 18 डिग्री पहुंच गया है, इसमें उतार चढ़ाव का दौर फिलहाल बरकरार रहेगा।
-इंदौर का तापमान भी 32.7 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान फिलहाल 18.9 डिग्री बना हुआ है। इसमें फिलहाल उतार-चढाव का दौर जारी रहेगा।
-उत्तर भारत से लगे ग्वालियर में फिलहाल अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री बना हुआ है। जिसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

-जबलपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री बना हुआ है। अगले सप्ताह तक तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है।

-उज्जैन का पारा भी 32.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि 16 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां भी दो डिग्री तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
-प्रदेश में सबसे ठंडे रहने वाले हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान भी बढ़ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 28.0 दर्ज किया गया। यहां अगले सप्ताह तक चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावाना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *