मधुबनी में मिले उल्का पिंड का सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण

पटना                                          
मुधबनी के लौकही अंचल के महादेवा गांव में 22 जुलाई  को आसमान से गिरे 13 किलो वजनी संभावित उल्का पिंड का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को किया। बिहार म्यूजियम में रखे इस पिंड को आम लोग अब देख सकेंगे।  

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन तीन किसानों, राजकुमार प्रसाद, बिहारी यादव और राजकुमार खतवे को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया, जिन्हें उक्त उल्का पिंड मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम की विभिन्न दीर्घाओं को देखा। म्यूजियम में रखीं मू्र्तियां, सिक्के एवं अन्य सामग्रियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

मौके पर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी की प्रधान सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह व बिहार संग्रहालय से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *