मंत्री भी शामिल नहीं होंगे होली मिलन कार्यक्रम में

रायपुर। केन्द्र सरकार की एडवायजरी का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ में सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल होने की मनाही की, मुख्यमंत्री के साथ अब मंत्रियों के कार्यक्रम भी रद्द हो गए हैं। कोई भी मंत्री होली मिलन समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल। मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की एडवायजरी के आधार पर मुख्यमंत्री ने होली मिलन से परहेज करने को कहा है। मंत्री भी होली मिलन में नहीं जाएंगे। आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी होली में बस्तर नहीं जाएंगे। मंत्रियों ने कहा है वे पूरी तरह सादगी के साथ होली मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *