भारत-पाक क्रिकेट मैच: एमपी में लगा 800 करोड़ का सट्टा, इस टीम के जीतने की संभावना

भोपाल
देश में चुनाव हो या फिर भारत-पाक के बीच क्रिकेट मुकाबला। प्रदेश का सट्टा बाज़ार इस दौरान गर्म रहता है। क्रिकेट विश्व कप में भारत पाक का पहला मुकाबला है। देश में भारत पाक का मकाबले को लेकर एक अलग ही माहौल रहता है। यही बड़ी वजह से की देश में सट्टा कारोबारी भी सक्रिय रहते हैं। सूत्रोंं के मुताबिक आज के मैच पर प्रदेश में 800 करोड़ का सट्टा लगा है। सट्टे की खबर के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच भी सक्रिय है। प्रदेश में इंदौर सट्टा बाज़ार का गढ़ माना जाता है। यहां से देश भर में सट्टा बुकीज़ सक्रिय रहते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक राजधानी भोपाल में भी सटोरिए सक्रिय हैं। भारत पाक के मैच पर शहर में भी करोड़ों का सट्टा लगा है। क्रिकेट के दीवानों ने भोपाल और इंदौर में ही अकेले 300 करोड़ के दांव की खबर है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूरे प्रदेश की बात की जाए तो यहां 800 करोड़ पर दांव लगाया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। जिसका सीधा फायदा सटोरियों को मिलता है। इसलिए वह दोनों देशों के बीच हेने वाले मुकाबले में ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं। 

सूत्रों की मानें, तो सट्टा बाज़ार में इंडिया पर 1.85 पैसे का भाव लगाया गया। इसका मतलब इंडिया के जीतने पर एक रुपए के बदले 1.85 पैसे मिलेंगे। वहीं, पाकिस्तान पर 2.16 रुपए का भाव रखा गया है, मतलब यदि पाकिस्तान मैच जीतता तो एक रुपए के बदले 2.16 रुपए मिलते। इसके अलावा हर गेंद और हर रन पर सटोरियों की नज़र है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *