भारती बोली बप्पा का आशीर्वाद रहा तो अगले साल हमारे घर आएंगे ‘छोटे गणपति’

 

लोकप्रिय कॉमीडियन भारती सिंह आजकल गणेश चतुर्थी मनाने में व्यस्त हैं। भारती ने अपने फैन्स से ईको फ्रेंडली गणपति रखने का आग्रह भी किया था। वर्तमान में भारती द कपिल शर्मा शो में टिटली के रूप में नजर आ रही हैं। भारती अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ खतरा, खतरा, खतरा की मेजबानी करती नजर आएंगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर भारती ने परिवार बढ़ाने पर विचार किया।

उन्होंने कहा कि अगले साल वह अपने छोटे बप्पा को घर लाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि इस साल गणपति की मूर्ति का चयन करते समय मैंने एक गोलू-पोलू (स्वस्थ) गणपति बप्पा को देखा और तुरंत घर लाई। उम्मीद है कि वह हमारी इच्छा पूरी करेंगे। हमारे पास अगले साल अपने गणपति होंगे।

भारती और उनके पति हर्ष का प्यारभरा अंदाज उनके फैन्स को पसंद आ रहा है। दंपती अपनी मजाकिया हरकतों के लिए खूब जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये दोनों सक्रिय हैं। भारतीय अपने फैन्स के लिए टिकटॉक विडियो बड़ी संख्या में साझा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *