भाजपा हारने के बाद कहेगी नक्सलियों ने कांग्रेस को जितवा दिया – लखमा

रायपुर
चित्रकोट उपचुनाव पर भाजपा व कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दावा किया है कि बस्तर से भाजपा का सफाया हो जायेगा। दंतेवाड़ा के बाद अब चित्रकोट का चुनाव भी वे हार रहे हैं। जिन लोगों को भाजपा ने यहां प्रचार का जिम्मा दिया है वे बस्तर की राजनीति से वाकिफ नहीं हैं। अब तक अपने को शेर बताने वाले भाजपाई वही पुराना राग अलाप रहे हैं और हां वे पहले से यह घोषणा कर रहे हैं कि हारते ही भाजपा नेताओं का बयान आयेगा नक्सलियों ने कांग्रेस को चुनाव जितवा दिया।

भाजपा नेता नारायण चंदेल, केदार कश्यप व महेश गागड़ा मुख्य रुप से यहां प्रचार में लगे हुए हैं। जो 15 साल में काम भाजपा सरकार ने किया वही तो यहां दिख रहा है कांग्रेस ने क्या किया है आदिवासी जानते हैं। झूठ का सहारा लेकर वे चुनाव सत्ता के बल पर जीतने की सारी कोशिशें कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *