भाजपा में संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू, अधिकारी नियुक्त

भोपाल
भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। यहां बता दें कि भाजपा में लंबे समय से संगठन चुनाव नहीं हुए हैं। यही वजह है कि पार्टी हाईकमान ने इस बार संगठन चुनाव कराने का फैसला किया है।

अक्टूबर व नवम्बर में होने वाले भाजपा संगठन चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है| पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत को चुनाव अधिकारी और चुनाव सह अधिकारी नियुक्त किये जाने के अब अब जिलों में नियुक्त किये जाने वाले चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी की तलाश की जा रही है| जिलों में सह चुनाव अधिकारी एक या इससे अधिक बनाये जा सकते हैं| चुनाव के लिए नियुक्त अधिकारी सितंबर में वेरिफाई होने पार्टी के सक्रीय सदस्यता रजिस्टर के आधार पर मतदारा सूची तैयार करेंगे जिसके आधार पर चुनाव कराये जाएंगे| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज चुनाव प्रक्रिया को लेकर देश भर के चुनाव अधिकारियों व सह अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं और इसके लिए प्रदेश के दोनों ही चुनाव अधिकारी आज दिल्ली में हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *