भाजपा के पूर्व सीएम कैलाश जोशी अस्पताल में भर्ती

भोपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी पिछले तीन दिन से बीमार हैं, उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा है। जोशी की हालत नाजुक बताई जा रही है, उन्हें आॅक्सीजन पर रखा गया है। जोशी को देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, सांसद आलोक संजर आदि नेता अस्पताल पहुंचे। इससे पहले उनकी बीमारी की खबर सुनकर दिग्विजय सिंह और मंत्री पीसी शर्मा उनकी कुशल क्षेम पूछने पहुंचे थे। जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि उनकी तबियत करीब दस दिन से खराब है।  

जोशी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी तबियत करीब दस दिन से खराब है। तीन दिन पहले ज्यादा दिक्कत होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वे डाक्टरों की निगरानी में हैं। बताया गया कि उन्हें बुखार के साथ अन्य परेशानियां होने पर अस्पताल ले जाया गया था। उधर वरिष्ठ नेता की बीमारी की सूचना के बाद भी बीजेपी का कोई नेता उन्हें देखने नहीं पहुंचा। उनके बेटे दीपक इससे नाराज भी हैं। उन्होंने कुछ लोगों से कहा है कि भाजपा में अब मूल्यों और सिद्धांतों के लिए जगह नहीं है। आदर्शों वाली पार्टी अब बदल गई है। उधर सूत्रों ने बताया कि आज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जोशी की तबियत के बारे में जानकारी ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *