बसपा ने घोषित किए 16 प्रत्याशी, ‘पिस्टल पांडे’ के भाई को अंबेडकरनगर से टिकट

नई दिल्ली                
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है. उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों के लिए जारी इस नई सूची में अंबेडकर नगर से रितेश पांडे का नाम भी घोषित किया गया है. ये वही रिशेत पाण्डेय हैं, जिनके भाई आशीष पांडे पिछले साल दिल्ली के एक मशहूर होटल में पिस्टल लहराने के बाद विवादों में आए थे.

रितेश पांडे 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से विधायक बने थे, जिसके बाद अब पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है.

बीएसपी ने जारी की इन 16 प्रत्याशियों की सूची

  1. सुल्तानपुर- चंद्रभद्र सिंह
  2. प्रतापगढ़- अशोक कुमार त्रिपाठी
  3. अंबेडकरनगर- रितेश पांडे
  4. श्रावस्ती- रामशिरोमणि वर्मा
  5. डूमरियागंज- आफताब आलम
  6. बस्ती- रामप्रसाद चौधरी
  7. सन्तकबीरनगर- भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी
  8. देवरिया- बिनोद कुमार जायसवाल
  9. बांसगांव- सदल प्रसाद
  10. लालगंज- संगीता
  11. घोसी- अतुल राय
  12. सलेमपुर- आर.एस कुशवाहा
  13. जौनपुर- श्याम सिंह यादव
  14. मछलीशहर- टी. राम
  15. गाजीपुर- अफजाल अंसारी
  16. भदोही- रंगनाथ मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *