भाजपा की सुनामी में अपने ही गढ़ में हरी कांग्रेस

ग्वालियर
भाजपा की सुनामी में कांग्रेस के मंत्री और विधायकों के गढ़ में कांग्रेस को बुरी तरह हार के मुंह का सामना करना पड़ा। 

ग्वालियर : प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की ग्वालियर विधानसभा में कुल 58.52 फीसदी मतदान हुआ । यहां से श्री तोमर 21044 मतों से जीते थे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 53,857 मतों से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को 108115 और कांग्रेस को 54258 मत मिले और तो और मंत्री की पोलिंग नं. 291 कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जिता सकें यहां कांग्रेस को 147 और भाजपा के खाते में 393 वोट आए। 

भितरवार: भितरवार विधानसभा में 58.46 फीसदी वोटिंग हुई। यहां से प्रदेश सरकार में मंत्री लाखन सिंह 12130 वोटों से जीते थे, लेकिन इस बार कांग्रेस को यहां 3214 वोटों की लीड से संतोष करना पड़ा।

डबरा: प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के गढ़ डबरा में 63.84 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट पर वह 57446 वोटों से जीती थीं। इसके चलते यहां से कांग्रेस के बड़ी जीत की उम्मीद थी लेकिन यहां से केवल 8780 वोटों से हुई जीत से संतोष करना पड़ा।

भिंड: प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री गोविंद सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूरे समय सक्रिय रहीं लेकिन वह भाजपा की संध्या राय को रोकने में नाकामयाब रहे यहां कांग्रेस को 195813 मतों से कांग्रेस के देवाशीष जरारियों को हराने में कामयाब रहीं।

बमौरी: प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भाजपा प्रत्याशी का उपहास उड़ाते हुए कहा था कि यह तो डमी प्रत्याशी  मेरी विधानसभा क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया भारी बहुमत से जीतेंगे। यहां भाजपा को 75137 और कांग्रेस के पक्ष में 64054 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *