बूथ अध्यक्षों से करेंगी मुलाकात, आज राहुल के गढ़ अमेठी में प्रियंका गांधी

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2019 में फतह पाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं. प्रयागराज और वाराणसी का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. प्रियंका आज अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहेंगी, इसके बाद वह रायबरेली और अयोध्या जाएंगी. इधर, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आज NYAY योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 
   चिदंबरम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंसपूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आज  योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.  योजना का ऐलान होने के बाद चुनावी बहस जारी है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दावा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह देश की 20 फीसदी गरीबों के खाते में 72000 रुपये सालाना देंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में कांग्रेस के ओबीसी कन्वेंशन को संबोधित करेंगे.
 अमेठी में प्रियंका गांधीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अमेठी में रहेंगी. वह आज करीब 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी. गौरतलब है कि अमेठी में एक बार फिर मुकाबला राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हैं. राहुल गांधी पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं और प्रियंका को उत्तर प्रदेश का जिम्मा है यही कारण है कि वह उत्तर प्रदेश में मोर्चा संभाल रही हैं. 
अमेठी के बाद प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली और शुक्रवार को अयोध्या जाएंगी. अमेठी में बूथ अध्यक्षों और स्थानीय लोगों से बात करने के बाद रायबरेली रवाना होंगी. 
 भाई की नैया पार लगाएंगी प्रियंका?लोकसभा चुनाव 2019 में फतह पाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं. प्रयागराज का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. प्रियंका आज अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहेंगी, इसके बाद वह रायबरेली और अयोध्या जाएंगी. इधर, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आज NYAY योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *