बुरी तरह हुए ट्रोल, आकाश चोपड़ा ने धार्मिक स्थलों को खोलने पर किया ट्वीट

 नई दिल्ली 
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण देशभर में पिछले दो महीने से भी अधिक समय से लागू लॉकडाउन को अब अनलॉक किया जा रहा है। देश में लॉकडाउन खत्म करने का काम तीन चरणों में पूरा होगा। 8 जून से शुरू होने वाले पहले चरण को अनलॉक 1 नाम दिया गया है, जिसमें रेस्टोरेंट, होटल, मॉल, शॉपिंग सेंटर और धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही गई है। सरकार के इस ऐलान के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ट्वीट किया। आकाश ने अपने इस ट्वीट में धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर सवाल उठाया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

केंद्र सरकार के अनलॉक-1 में केवल लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर इसकी अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। एक से 30 जून तक के लॉकडाउन 5.0 में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में 8 जून से चरणबद्ध तरीके से कई रियायतें लागू होंगी। पहले चरण के अंतर्गत नॉन कंटेनमेंट जोन में सभी धार्मिक स्थानों को 8 जून से खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही शर्तों के साथ शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, सैलून, होटल तथा अन्य आतिथ्य सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों को खोलने का ऐलान भी किया गया, जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल के एक ट्वीट किया।

विराट कोहली ने बताया, कैसे एमएस धोनी ने की बेहतर कप्तान बनने में उनकी मदद
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मॉल, रेस्टोरेंट वगैरह… ये वित्तीय जरूरतों के लिए जरूरी हैं…. और शायद, इसलिए उन्हें हमेशा के लिए बंद रखना संभव नहीं है। लेकिन हमें जनता के लिए पूजा स्थलों की आवश्यकता क्यों है?? भगवान हर जगह है…. क्या नहीं है??'' आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
 
आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। साथ ही उन्हें यह भी बता रहे हैं कि धार्मिक स्थलों से किस तरह और कितने लोगों की रोजी-रोटी चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *