बीजेपी को टक्कर देने अब कांग्रेस ने भी पदाधिकारियों को दिया यह टारगेट

भोपाल
भाजपा अपना सदस्या अभियान चला रही है तो प्रदेश कांग्रेस ने भी पिछले माह सदस्ता अभियान चलाने का निर्देश जारी किया था, लेकिन कुछ जिलों में कांग्रेस इस अभियान से काफी पिछड़ी हुई है। ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन सिंह राठोर ने बैठक लेकर पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का टारगेट दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी उपस्थित रही।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश अनुसार पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि ब्लॉक, मण्डल, सेक्टर, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक सदस्यत बनाना चाहिए। प्रदेश के निर्देश के अनुसार समस्त कांग्रेस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं। बैठक में मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री  इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे प्रदेश के लोगों की समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं।

इमरती देवी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का कोई भी काम हो मेरे दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हुए है। मंत्री इमरती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यो की जानकारी जनता को बताएंं। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड ने कहां कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति दें तथा वरिष्ठ नेतृत्व आपके साथ है। अध्यक्ष ने कहां कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर 15  अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करें तथा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *